शोधहंस का उद्देश्य

पत्रिका-प्रकाशन एक जिम्मेवारी से भरा उत्तरदायित्व है | पत्रिकाएँ समाज की  दशा और दिशा तय करने में अपनी महती भूमिका निभाती हैं | ‘शोधहंस’ शोध की पत्रिका है,  परन्तु इसमें  समकालीन रचनाएँ भी प्रकाशित होंगी | शोध कार्य अपने आप में गंभीर चिंतन का प्रतिफल होता है | उस शोध कार्य को ‘शोधहंस’में प्रकाशित कर शोध की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाये रखना ‘शोधहंस’ पत्रिका का महान उद्देश्य है | यह पत्रिका शोध उन्नयन के लिए समर्थ मंच सिद्ध हो सकती है | ‘शोधहंस’ पत्रिका प्रकाशन का स्वरूप त्रैमासिक है | इसमें मानविकी एवं समाज विज्ञान के चुने हुए शोध-पत्र हिंदी एवं  अंग्रेजी भाषा में प्रकशित करने का लक्ष्य है | 

Scroll to Top